Posts

जानें भारतीय रेलवे का सफरनामा, ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

जानें भारतीय रेलवे का सफरनामा, ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप भारतीय रेल (IR) एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 160 वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसके 13 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। आइए भारतीय रेलवे से जुड़ी सभी जानकारी और सफरनामा जानते हैं। भारतीय रेलवे का सफरनामा - देश में पहली बार 22 दिसंबर, 1851 को रेल पटरी पर दौड़ी। - पहली यात्री रेल 16 अप्रैल, 1853 को मुबंई से ठाणे के बीच चली। - वर्ष 1890 में भारतीय रेलवे अधिनियम पारित किया गया। - वर्ष 1936 में यात्री डिब्बों को वातानुकूलित बनाया गया। - भारतीय रेलवे का शुभंकर हरी बत्ती वाली लालटेन उठाए एक हाथी (भालू गार्ड) है। - भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण वर्ष 1950 में हुआ था। - वर्ष 1952 में छह जोनों के साथ जोनल सिस्टम शुरू होकर वर्तमान में 17 जोन हैं। - रेलवे में 13.1 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। - भारतीय रेल दुनिया में सबसे लंबे और व्यस्त नेटवर्क में से एक मानी जाती है। - वर्ष में छह अरब से भी अधिक मुसाफिर रेल से यात्रा करते हैं। - कन्याकुमा...